Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Rural Areas

मंत्री टंक राम वर्मा ने सोमनाथ तिल्दा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम लखना, बेमता एवं बलौदीखुर्द पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान मंत्री वर्मा ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर बाढ़ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था शासन-प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।मंत्री टंक राम वर्मा

बता दे कि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि शासन उनके साथ खड़ा है और परिस्थितियों के सामान्य होने तक राहत एवं आवश्य#India#Chhattishgardh#Raipure#क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य करेगा।

ज्ञात हो कि राजस्व मंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

Leave a Reply