Chhattisgarh NewsLatest News

नम आंखो से दी बप्पा को विदाई भव्य झांकियों संग निकली तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा

तिल्दा-नेवरा : नगर के बहुचर्चित विकास मित्र मंडल द्वारा स्थापित तिल्दा चा राजा का विसर्जन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। भव्य विसर्जन यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया।विसर्जन यात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक से हुई। इसके बाद यात्रा राजेश ट्रेड्स, सिंधी पंचायत और वेलकम होते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

img 20260929 wa00041220805190467581687 - img 20260929 wa00041220805190467581687

गौरतलब हो कि विकास मित्र मंडल द्वारा तैयार की गई महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भूतों की टोली की अनोखी झांकी ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।राजेश ट्रेड्स के पास विशेष मंच बनाकर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिंधी पंचायत और पेलकम में भी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा हेमू कालाणी चौक से होते हुए दीनदयाल चौक पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आतिशबाजी के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

img 20260929 wa00196686257930041990425 - img 20260929 wa00196686257930041990425

बता दे कि पूरी विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने विसर्जन यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया।इसके बाद सुबह विकास मित्र मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु सिमगा नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तिल्दा चा राजा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सभी ने भावुक होकर बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।

“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ तिल्दा चा राजा को श्रद्धा और भावुक माहौल में विदाई दी गई।

Leave a Reply