
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर पालिका तिल्दा नेवरा में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। यहा के वार्डों में पानी की किल्लातों पर नगर पालिका की कोई भी व्यवस्था देखी नही जा रही है। जहां पूर्ण रूप से गर्मियों में टैंकर की व्यवस्था होनी चाहिए। वहां पानी की बूंद बूंद के लिए लोग भटक रहे हैं। नलों से भी पूर्ण रूप से पूर्ति नहीं हो पा रही है। इस व्यवस्था पर नगर पालिका की योजना व विचार दोनों ढप होता नजर आ रहे है।

बता दे कि वही नगरों में पूंजीपतियों के यहां पूर्ण रूप से नगर पालिका की टैंकर व्यवस्था की जा रही है। वही महीनो भर से एक बार भी वार्डों में टैंकर व्यवस्था नही है। एक तरफ पूजीपतियो के यहां प्राइवेट रूप से टैंकर पर टैंकर कर पानी उढेल दे रहे अधिकारी। आम लोग बूंद के लिए तरसते बताये जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि जहां एक तरफ बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। दुसरे तरफ पूंजी पत्तियों के यहां टैंकर व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा की जा रही है। ऐसे में नगर पालिका की इस व्यवस्था पर जनता पूछ रही सवाल क्या? बीते दिनों पालिक में हुऐ जल समस्या पर जो निर्णय लिया गया था। वह सब ढप होते नज़र अ रहे हैं। वही पूंजीपति अपनी व्यवस्था को पूर्ण कर रहे हैं।
नगरपालिका प्रशासन की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
गौरतलब हो कि नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के विकास के लिए विभिन्न निर्णय लिए थे। जिसमें पानी व्यवस्था के लिए विशेष सूचना दी थी। जिसमे नगर पालिका की टैंकर की व्यवस्था सभी वार्डों में पूर्ण रूप से की जाएगी। तथा किसी को भी प्राइवेट रूप से नगर पालिका की टैंकर व्यवस्था नहीं मिलेगी। पर आज यह व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। क्या नगर पालिका की अर्थव्यवस्था कमजोर है? क्या उनकी किसी भी बात पर अमल किया जा सकता है? क्या नगर पालिका द्वारा कही गई बात लोगों को आम जनता को भ्रमित करने के लिए कही गई है?