Chhattisgarh News

“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाई

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2025: “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ के तहत गुरुवार को सरगुजा संभाग के लगभग 800 दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इसमें अम्बिकापुर जिले के 206 दर्शनार्थी शामिल हैं। इस दौरान नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री आलोक दुबे, श्री अनिल सिंह मेजर, श्री करता राम गुप्ता, श्री अम्बिकेश केसरी, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक उप संचालक समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

img 20250410 wa00153733842461017753709 - img 20250410 wa00153733842461017753709


बता दे कि मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा सम्भाग के दर्शनार्थियों को लेकर ट्रेन रवाना हो रही है। दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन करेंगे। हम सभी की इच्छा होती है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं, लेकिन कुछ कारणों से नहीं जा पाते। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी। अब यह योजना हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुनः शुरू की गई है। योजना का लाभ अब वृद्धजनों के साथ ही दिव्यांग एवं विधवा परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

img 20250410 wa00166948466197499876348 - img 20250410 wa00166948466197499876348


इस दौरान अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से ज़िला सरगुजा एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के श्रद्धालु रवाना हुए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वयं दर्शनार्थियों के साथ ट्रेन में बैठकर सूरजपुर जिले हेतु रवाना हुई, उन्होंने यहां सूरजपुर रेल्वे स्टेशन से सूरजपुर जिले के दर्शनार्थियों तथा आगे बैकुंठपुर रेल्वे स्टेशन से कोरिया एवं एमसीबी जिले के दर्शनार्थियों को रवाना किया। दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल, अभिनव पहल की सराहना कर छत्तीसगढ़ शासन को किया धन्यवाद ज्ञापित
तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिए दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उदयपुर से आए श्री आलम साय यादव ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है, हम बहुत उत्साहित हैं। हम जैसे लोगों के लिए तीर्थ यात्रा कर पाना सम्भव नहीं था, आज हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हमें यह अवसर दिया है। अब मुझे तीर्थ यात्रा का सौभाग्य मिल रहा है। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। अम्बिकापुर के 75 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जैसे श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ दर्शन करवाते थे। वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री भी हम बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्रदान कर रहे हैं, मैं उनको धन्यवाद देता हूं। वहीं उदयपुर की अनिता ने कहा मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे उज्जैन महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन करने मिलेगा। उन्होंने इस अवसर के लिए शासन को धन्यवाद किया और खुशी जताई।

img 20250410 wa00174805720333547543551 - img 20250410 wa00174805720333547543551


इस अवसर पर सुरजपुर मे मुख्यरूप से प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा, नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी तथा बैकुंठपुर चर्चा मे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी व भारी आम नागरिक शामिल हुए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles