Administrative NewsChhattisgarh NewsLatest News

CG Brecking : IPS सुंदरराज पी. बने NIA के IG, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश


रायपुर/नई दिल्ली, 16 जून 2026 : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी. (बैच 2003) को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में उनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के तहत स्वीकृत की गई है।

img 20260616 wa00026375348082498742464 - img 20260616 wa00026375348082498742464



बता दे कि गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा जारी पत्र में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है कि सुंदरराज पी. को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी का कार्यभार शीघ्र ग्रहण कर सकें। आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) तथा NIA के महानिदेशक को भी भेजी गई है।

ज्ञात हो कि सुंदरराज पी. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में अपनी प्रभावी कार्यशैली और नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते हैं। बस्तर क्षेत्र में उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। सुरक्षा मामलों और जमीनी स्तर की रणनीति में उनके अनुभव को देखते हुए NIA में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वही विशेषज्ञों का मानना है कि नक्सलवाद और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनके व्यापक अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मिलेगा। उनकी नियुक्ति देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles