छग श्री मजदूर सीमेंट संघ ने इंटक स्थापना दिवस एवं श्रमिक सम्मान समारोह खपराडीह मे किया गया

Rajendra Sahu
5 Min Read

बलौदाबाजार : समीपस्थ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री रायपुर सीमेंट खपराडीह के श्रमिको के द्वारा छत्तीसगढ़ श्री मजदूर संघ इंटक यूनियन द्वारा इस वर्ष तीसरी बार इंटक यूनियन का स्थापना दिवस एवं श्रमिक शहिदो को श्रद्धांजलि देने के साथ श्रमिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ श्री मजदूर संघ इंटक यूनियन के संरक्षक पुर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा,छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी जी रहे।अध्यक्षता दिलीप कुमार वर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री सीमेंट मजदूर संघ इंटक रहे। वही विशेष अतिथियों मे श्री रायपुर सीमेंट प्रबंधन के विजय अग्रवाल टी एच, मनोज जैन यूनिट हैड, अनिल पाठक एच आर हैड, अशिष पांडे उपाध्यक्ष इंटक यूनियन न्यूवोक्को विस्टा सीमेंट सोनाडीह, राजेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष छग सीमेंट एवं खदान कर्मचारी इंटक यूनियन अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट, योगेश धृतलहरे सोनाडीह सीमेंट,संजय बघेल, शैलेन्द्र बंजारे, आदि रहे ।

IMG 20240504 WA0010

बता दे कि इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विश्वकर्मा भगवान जी की छायाचित्र मे माल्यार्पण कर धुपदिप व श्रीफल अर्पित किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राजगीत गायन किया गया। उसके बाद जीन मजदूरों का निधन हो गया है। उन सबको श्रध्दांजलि अर्पित किया गया। बाद उसके पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पहार से कर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

IMG 20240504 WA0005

अगले कडी मे मुख्य अतिथि शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां श्रमिकों की एकता सराहनीय है। परंपरागत कार्यक्रमो का आयोजन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंटक यूनियन के स्थापना दिवस मनाने के साथ श्रमिकों का सम्मान किया जा रहा है। इसके लिए हम सभी बधाईयाँ देते हैं। आगे कहा कि श्रीरायपुर सीमेंट भले यहां एक है। पर देखते देखते एक ही जगह पर तीन यूनिट तैयार होगया। यह प्रबंधन की उन्नति को दर्शाता है। वही यहां के श्रमिको के लिए भी प्रसन्नता की बात है। इस अवसर पर उद्योग प्रबंधन व श्रमिक संगठनों को एक मंच मे देख अच्छा लगा। सबके बीच यह संबंध बना रहे। प्रबंधन को श्रमिकों का सहयोग मीलता रहे। वही श्रमिकों की मांगो को पुरा प्रबंधन भी करता रहे।

IMG 20240504 WA0012

दुसरे वक्तव्य में विजय अग्रवाल जी टी एच ने कहां की हमारा श्रीरायपुर सीमेंट निरंतर विकास व उन्नति की ओर अग्रसर है। हम छत्तीसगढ़, देश के आला विदेशों में भी सीमेंट बेच रहे हैं। वही हम यहां के मुनाफे का बहुत कुछ हिस्सा छत्तीसगढ़ में ही लगा रहे हैं। विजय अग्रवाल ने कहा कि श्रीरायपुर सीमेंट की इन बडी सफल पर हमारे श्रमिक भाईयो का बडा योगदान है। कार्यक्रम को मनोज जैन, अनिल पाठक, आशिष पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध वक्ता, मंच संचालक समाजसेवी राजेन्द्र कुमार साहू ने किया।

IMG 20240504 WA0028 1
IMG 20240424 WA0030 13

गौरतलब हो कि अगली महत्वपूर्ण कडी के रूप में श्रमिकों का सम्मान किया गया। श्री रायपुर सीमेंट मे सक्रिय छत्तीसगढ़ श्री मजदूर सीमेंट संघ इंटक यूनियन द्वारा युवा नेता, ऊर्जावान, निर्भिक संघर्षरत यहां के श्रमिक संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में मजदूरों को बहुत से मांगे दिलाया गया। मसलन: 1) सभी ठेकाश्रमिको प्रोत्साहन राशि के रूप में 2000-2000/-, 2) सभी श्रमिको का वेतन वृद्धि जिसमे टेक्निकल को 65 रुपये, नानटेक्निकल को 60/-, वही 3) सभी को बोनस 8.33 % से 11% दिलाया गया। 4) ईल. सी. एल. छुट्टी दिलाया गया। 5) ग्रेच्युटी का लाभ। 6) पदोन्नति व ग्रेडेशन कराया जा रहा है। 7) सायकल शैड बनवाया गया। 8)भी एस आर, एढाक के साथ बहुत से टेम्परी श्रमिकों को राज्य शासन का न्यूनतम मजदूरी दिलाया गया। 9) सभी श्रमिक को सम्मान दिया गया।

IMG 20240504 WA0025

ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन यहां के छत्तीसगढ़ श्री मजदूर सीमेंट संघ इंटक यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप जीनका सहयोग रहा उन्मे डेकराम यादव महासचिव, दिलीप यदु उपाध्यक्ष, लोकनाथ साहू कोषाध्यक्ष, हेमलाल वर्मा प्रचार प्रसार मंत्री, के आलावा रूपेश कश्यप, सुरेंद्र वर्मा, नेतराम बघमार, योगेश पांडे, रामा रजक, निलम संजय भारतद्वाज, टेकराम धतलहरे, दिपक बघेल, यशवंत यदु, पुरुषोत्तम वर्मा, ईश्वर साहू, ओमप्रकाश वर्मा, भूपेंद्र वर्मा के आलावा सभी श्रमिको का योगदान रहा। वही श्री रायपुर सीमेंट प्रबंधन, ठेकेदारों आदि का भी सहयोग रहा है। यह जानकारी इंटक यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने दिया।

IMG 20240504 WA0026
IMG 20240504 WA0028
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *