तिल्दा नेवरा के कांग्रेसीयो ने धानमंडी का किया औचक निरक्षण : नही मीला कोई गडबडी

Rajendra Sahu
1 Min Read


तिल्दा : -तिल्दा नेवरा के धान मंडी में कांग्रेसियों द्वारा धान खरीदी केंद्र में जाकर अचानक निरीक्षण किया गया। इसमें किसानो की समस्यो के बारे में किसानों से पूछताछ किया गया। जहां पुछने पर किसी को किसी तरह से कोई परेशानी नहीं है। वही यहां के पदस्थ व्यवस्थापक भुवन साहू को भी पूछा गया। जिसमे किसानो का कितना धान आना बाकी है। किसानों को टोकन में कोई परेशानी तो नहीं है। जिस पर यहां के व्यवस्थापक भुवन साहू ने कहा। कि किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं है। लगभग यहां 60 से 65% किसान धान बेचते हैं। जिसमें लगभग 60% किसान धान बेच चुके हैं। बाकी बचे हुए किसान 2 दिनों के अंदर धान बेच सकेंगे। किसानों का टोकन नए और पुराने धान के साथ खरीदा जा रहा है। जिसमे यहां 3 फरवरी तक नया टोकन दिया जाएगा।

बता दें कि यहां 4 तारीख तक धान खरीदी किया जाएगा। धान खरीदी 4 दिन तक बढ़ जाने से किसानो ने खुशी जताई है। इस प्रकार से यहां अवसर पर तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष देवादास टंडन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सोनी, गज्जू वर्मा, संतोष सक्सेना, द्वारिका शर्मा, द्वारा निरीक्षण किया गया।

IMG 20240203 WA0035
IMG 20240203 WA0031
IMG 20240203 WA0029

कांग्रेसियों

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *