अल्ट्राटेक बैकुंठ मे हनुमान जयंती इस वर्ष भी हवन-पूजन भजन-कीर्तन व भंडारे के साथ मनाया गया

Rajendra Sahu
3 Min Read

तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीहनुमान जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मना। जिसमे 23 अप्रैल दिन मंगलवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर्व पर यहां विविध प्रकार के आयोजन कीये गये। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

IMG 20240425 WA0015
IMG 20240425 WA0011

सर्वप्रथम यहां अपरान्ह 11 बजे श्रीहनुमान जी की विशेष पूजा हवन व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमे पूजा मे मुख्य
यजमान के रूप में विवेक इंगोले सपत्नीक विराजमान रहे।

IMG 20240425 WA0006
IMG 20240425 WA0010
IMG20240423120711
oplus_2
IMG 20240425 WA0009

वही अगले क्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे विशेषज्ञ रूप से यहां की स्थानीय स्टाफ कालोनी की महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुति दी। दुसरे क्रम में वर्कर कालोनी की सरस्वती महिला मंडली ने प्रस्तुति दी। वही तीसरे क्रम में कर्मचारियों के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुति देने के बाद। संध्या 6 बजे श्री सुंदरकांड का पाठ संगीतबद्ध रूप से किया गया। जो की श्री अश्वनी सिंह (क्वालिटी कंट्रोल), श्री विनय जैन (एच आर) मे कार्यरत परिवार के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे विशेष रूप से अल्ट्राटेक के फंक्शनल हैड की पत्नीया उपस्थित रही। जिनमे श्रीमती शिवांगी बाजपाई, श्रीमती अतुला बसु, श्रीमती चौधरी, श्रीमती सिन्हा के साथ सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

IMG 20240425 WA0016
IMG 20240425 WA0014
IMG 20240425 WA0016 1

गौरतलब हो कि यहां प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाभोगभंडारे का आयोजन किया गया। जो की यहां के श्रीहनुमान भक्तो के रूप अधिकारियों, कर्मचारियों के समय, श्रम एवं धन दान किया गया था। जिसमे विशेषज्ञ रूप श्रीहनुमान भक्तो के द्वारा शाम 5 बजे से रात्री 10:30 बजे तक भोग प्रसादी के रूप में पुरी, आलु छोले की सब्जी, व चावल ़आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर पर यहां के अधिकारियों कर्मचारियों, कालोनी वासीयो, महिलाओं, आस पास के निवासियों का मेला लगा रहा ।पीछले वर्ष की भांति इस यहां की साज – सज्जा,व्यव्स्था, रौनकता, भंडारे मे भरपेट पुर्ती व भीड अद्वितीय रहा।

IMG 20240425 WA0008
IMG20240423135218
oplus_2

इस कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालो मे गिरिजा शंकर मिश्रा, ब्रजेश सिंह, राकेश रोशन सूद, गुरूदयाल साहू, राजेन्द्र कुमार साहू,मल्लिकार्जुन पाटील, चंदन जैन, मनोज तिवारी, कैलाश तिवारी आदि । इसके अलावा बहुत से लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

IMG 20240425 WA0013
IMG 20240425 WA0012
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *