छत्तौद मे मां कर्मा जयंती कलश शोभायात्रा कर्मा नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ मनाया गया

Rajendra Sahu
6 Min Read

तिल्दा नेवरा 6 अप्रैल : समीपस्थ क्षेत्र के ग्राम छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पापमोचिनी एकादशी के दिन 5 अप्रैल, दिन शुक्रवार को माता कर्मा जयंती के दिन ही। माता कर्मा जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां कर्मा की शोभा यात्रा पुरे गांव भर कलशयात्रा निकाली गई। जो ग्राम मेडेसरा दुर्ग की कर्मा नृत्य टोली के सुमधुर गीत संगीत के साथ मनोरंजन करते हुए। पुरे गांव के गलीयो मे भ्रमण कराया गया।

IMG 20240406 WA0002

ज्ञात हो कि माता कर्मा जयंती के दिन यहां सर्वप्रथम पुर्व के ही भांति गांव के शास्त्री चौक मे माता की छायाचित्र को रथ मे सुसज्जित कर पुजा अर्चना के साथ मुख्य जोत प्रज्वलित किया गया ।तत्पश्चात शास्त्री चौक से इस विशाल कलश शोभायात्रा का प्रारंभ किया गया। जिसमे समाज की महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा कलश धारण की हुई थी। वही इस विशाल शोभायात्रा मे दुर्ग जिले के ग्राम मेडेसरा के कर्मा टोली के द्वारा सुमधुर कर्मा नृत्य जिसमे महिला एवं बालिकाओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पुरे गांव भर देती रही। जिसका आनंद पुरे गांव के लोग लेते रहे।

IMG 20240406 WA0051

इस दिन अवसर पर यहां दिवाली मातर जैसे वातावरण बना रहा। यह कलश शोभायात्रा पुरे गांव भर भ्रमण करने के बाद अंत मे बजरंग चौक मे विश्राम लिया। जहां मंचीय कार्यक्रम भी रखागया था। सायंकालीन इस मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र कुमार साहू पुर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा, अध्यक्षता पोषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा,विशेष अतिथि रमेश कुमार साहू अध्यक्ष साहू समाज रायखेड़ा परिक्षेत्र, मोहन साहू नेवरा, डां. शिव कुमार साहू ताराशिव, अन्य अतिथियों मे लखन लाल साहू, रामाधार साहू, ग्राम प्रमुख बसंत साहू, भागीरथी साहू, वरिष्ठ नागरिक केदारनाथ वर्मा, सरपंच कविता वर्मा, जनपद स्वाति वर्मा, अनिता साहू, पुर्व सरपंच निर्मला साहू, चैतन्य साहू, आदि रहे। सभी के द्वारा माता कर्मा की पुजा अर्चना की गई। जिसमे संगीतमय आरती गीत छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बाल गायीका कुमारी न्याशा साहू के द्वारा गाया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कर श्रीफल व गमच्छा भेट कर सम्मान किया गया ।

IMG 20240406 WA0008
IMG 20240406 WA0007
IMG 20240406 WA0004

बता दे कि राजेन्द्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में मेरी मां कर्मा हिंदी फिल्म के रिलिज होने व इस फिल्म के निर्माण करने के उद्देश्य के बारे बताते हुए। कहां कि पहले और आज भी घर घर अवसर विशेष पर रामायण कराया जाता है । जिसमे टीकाकार के द्वारा श्रीराम की लिलाओ का वर्णन किया जाता है। पर रामायण के पात्रो घटनाक्रमों, नामो, को लोग अपने दिलो दिमाग में नही बैठा पाते थे। लेकिन जब से रामानंद सागर कृत रामायण टी वी मे दिखाया गया है। तब से ही पुरे दुनिया के लोग पुरी रामायण को समझ गये।

IMG 20240406 WA0048

वैसे ही मां कर्मा के बारे में सामाज के द्वारा पुस्तकों मे जीवनी छापा गया। मंचो के माध्यम से बताया गया। नाट्यकला के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया। पर आज भी लोग माता कर्मा की जीवनगाथा को सही ढंग से नहीं समझ पाये। लेकिन अब ” मेरी मां कर्मा” हिंदी फिल्म को देख कर। जिसके निर्माता डी एन साहू, काँस्टेन साहू जो की साहू समाज से है वही छत्तीसगढ़ के कसडोल विधानसभा के निवासियों मे से एक है। अब माता कर्मा के बारे में सही ढंग से समझ सकेंगे। राजेन्द्र कुमार साहू ने आगे कहा कि समाज में अपराध अशांति, परिवार के विघटन का कारण पती पत्नी घर परिवार के बीच विवाद आदि का मुल कारण शराब है। शराबबंदी कोई भी सरकार के बस मे नही लग रहा है। सरकारे और बढावा दे रही है। शराबबंदी अप भगवान भरोसे है। अत समाज में नशामुक्त समाज निर्माण के लिए पहल करनी चाहिए। वही माता कर्मा जयंती के इस अवसर पर हमे समाज में व्याप्त कुरीतियों व अव्यवस्थाओं को त्याग कर सरल सहज व समय श्रम धन की बचत करने वाली व्यवस्था को स्वेच्छा से अपनाने चाहिए। मसलन : मरनी मे नाना प्रकार के व्यंजन कराना, रिश्ता देखने के लिए, सगाई मे बारात में अधिक से अधिक लोग का जाना। जैसी बहुत से बाते हैं। जीस पर सुधार कर इस दिन पहल करने चाहिए।

IMG 20240329 WA0024 10

दुसरे वक्तव्य में पोषण साहू ने माता कर्मा की महिमा के साथ साहू समाज के लिए गर्व की बात कही। वही अपने आप को भी साहू समाज से होने के लिए धन्य बताया। वही मेरी मां कर्मा हिंदी फिल्म को देखने की अपील करते हुए। कहा कि हम मेरी मां कर्मा हिंदी फिल्म के निर्माता डी एन साहु व कांस्टेन साहू का नेवरा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह करेंगे। उनका हम सम्मान करना चाहेंगे।

IMG 20240406 WA0005

तीसरे वक्ता के रूप ग्राम के वरिष्ठ नागरिक केदारनाथ वर्मा ने माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे खिचड़ी का प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार साहू, कुमारी न्याशा साहू, रमेश कुमार साहू ने किया।

गौरतलब हो कि रात्रिकालीन स्वस्थ मनोरंजन के रूप में यहां किरनी की ” महुआ झरे ” रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे यहां की जनता भरपुर आनंद लिए। यहां के इस साल की कर्मा जयंती को सफल बनाने में साहू समाज के पदाधिकारीयो, पार प्रमुखों, महिलाओं, बालक बालिकाओं, वयोवृद्धो एवं बैगा महाराज, ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त ग्रामवासीयो का सहयोग रहा है।

IMG20240405162658
oplus_2
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *