नेवरा के ररूहा राम वर्मा स्कूल मे कबाड से जुगाड़ प्रदर्शनी मेले का हुआ आयोजन

Rajendra Sahu
4 Min Read

तिल्दा नेवरा : नेवरा के ररूहा राम वर्मा स्कूल क्रमांक 01 मे छात्रों के द्वारा निर्मित नित नए नये कबाड़ से जुगाड़ में दिखी विज्ञान मांडल की झलकीया । यह आयोजन यहां के डॉ राजेश कुमार चंदानी प्राचार्य एवं संगीता रानी जेहोआश वरिष्ठ शिक्षिका के मार्गदर्शन में ररूहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक 1 में कबाड़ से जुगाड़ हस्त लिखित पुस्तिका एवं आनंद मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थे ईश्वर यदु भाजपा मंडल अध्यक्ष, सौरभ जैन भाजपा मंडल महामंत्री, सुरेश लखवानी, दीपक चैसवानी, नरेश जोटवानी, सुधांशु शर्मा, भाजयुमो नेता,समाज सेविका सुधा केशरवानी,संकुल प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदानी, BEOश्री एल के जाहिरे, Brcc श्री संतोष शर्मा, Smc अध्यक्ष तीजन बाई नौरंगे, Smc सदस्य पुष्पा मानिकपुरी ,प्रभा यादव, कुसुम निषाद, रानी गोस्वामी, कालेश्वरी ध्रुव, सरस्वती विश्वकर्मा, अनीता बड़ बोले, शिक्षा विद, अनुरूध वर्मा, जितेंद्र जेहोआश, व्याख्याता बीएनबी ईश्वरी वर्मा, रूद्र कुमार वर्मा प्रधान पाठक , चित्रसेन वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, सीएससी आदि उपस्थित थे।

IMG 20240317 WA0015

ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों द्वारा बनाए गए कबाड़ से जुगाड़ मेले से किया गया। जिसमें छात्रों के द्वारा बनाए गये। विभिन्न मॉडल जैसे जेसीबी मशीन, श्वशन तंत्र, वैक्यूम किलर, गोबर गैस बनाने की विधि ,पौधा घर का प्रभाव, चंद्रयान 3, चुबंक एवं गुब्बारा से चलता फिरता कार व ज्वालामुखी, पानी गर्म करने का हीटर मशीन,वेल्डिंग मशीन, रसोईघर की चिमनी आदि। अयसे बहुत से मॉडल अतिथियों को बहुत प्रभावित किया। रोबोट के द्वारा अतिथियों से सवाल किया गया। जो बहुत ही आकर्षण का केंद्र रहा। कबाड़ से जुगाड़ द्वारा निर्मित मॉडलों को देखकर। कहा कि हम जिस प्रकार बेकार हुए। वस्तुओं से अपने लायक उपयोगी या नया वस्तु तैयार कर सकते हैं। इसे अपने घर पर या अध्ययन अध्यापन में Tlm का निर्माण कर छात्रों को बेहतर ढंग से जानकारी दीया जा सकता हैं। अयसे कार्यक्रम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने में एवं उसके वैज्ञानिक सोच को बाहर निकलने में सहायक होती है।

IMG 20240317 WA0011
IMG 20240317 WA0018
IMG 20240317 WA0016

यही छोटे-छोटे अविष्कार या कार्य ही बड़े आविष्कार को जन्म देती हैं। बच्चों की ऐसी प्रतिभा को सभी अतिथियों के द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गई। साथ यह भी कहा कि अपने कार्य को सतत बनाए रखना है। उसके बाद आनंद मेला में बच्चों के द्वारा कचौड़ी, भेलपुरी, इटली, पानी पुरी जलजीरा, चाय आदि रखा गया था। जिसका सभी ने आनंद लिया। ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने पर अतिथियों के द्वारा समस्त स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई दी गई। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक विनोद वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता रानी जेहोआश ,लक्ष्मी देवी वर्मा, सविता वर्मा, कामिनी देवांगन,संध्या वर्मा तुलसी गेन्डरे एवं प्यारे बच्चों का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में संकुल BNB के समस्त शिक्षक एवं हायर सेकेंडरी BNB स्कूल के समस्त शिक्षक तिल्दा बस्ती के शिक्षक पालकगण एवं गणमान्य नागरिको के द्वारा अवलोकन कर आनंद मेला का आनंद लिया।

IMG 20240317 WA0017
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *