शेल्फी विद मां कर्मा अभियान चलाये मां कर्मा के साथ फोटो शेयर करे : राजेन्द्र कुमार साहू

Rajendra Sahu
3 Min Read

तिल्दा नेवरा 1अप्रैल : सर्वविदित है कि आने वाले 5 अप्रेल को पाप मोचनी एकादशी के दिन भक्तिन माता कर्मा जयंती है। इस दिन हमे प्रत्येक घर परिवार में माता की प्रतिमा या छायाचित्र स्थापित कर। विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने का प्रयास करे। तदुपरांत भगवान जगन्नाथ को मां कर्मा के द्वारा महाप्रसाद के रूप में खिचडी का भोग लगाये। वही अपने आस पडोस मे सभी को प्रसाद के रूप में वितरण करे। इसके अलावा मां कर्मा के साथ अपने स्वयं का या परिवार के साथ शेल्फी खीच सोशल मीडिया में शेयर करे।

Picsart 24 04 02 10 46 19 708

ज्ञात हो कि अपने घर परिवार में माता की पुजा अर्चना करने के बाद भी अपने गांव शहर, नगर, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर मे भी माता की जयंती जहां अब तक न मनाई गई हो। इस बार वहां वहां भी मनाई जाये। वही अवसर विशेष पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, रचनात्मक का आयोजनो किया जाय।

IMG 20240115 WA0793

ज्ञात हो कि इस दिन चाहे किसी भी समाज समुदाय के हो अपने समाज, घर परिवार को प्रभावित करने वाले कुरूतीयो को बंद कर। नई पहल, नई विचारों, उपायों, सामाधानो को अमल मे लाया जाय। मसलन : 1) पुरे समाज में पुर्ण शराबबंदी को शक्ति से लागू करे। 2) उपहार के नाम पर दहेज लेना व देना। 3 ) सगाई प्रथा बंद करे या पांच व्यक्ति द्वारा औपचारिकता निभाने का प्रयास करे। 4) खर्चीली शादी के जगह आदर्श विवाह को अपनाये। 5) अनिवार्य संस्कारों को बंद कर सुख दुख के कामो को जीसका जैसे बन पढे निपटाने पर बल दे। 6) समाजिक संगठनों के द्वारा समाजिक प्रकरणों मे अनुदान के नाम पर पांच दस हजार से अधिक न ले। 7)मेरी मां कर्मा हिंदी फिल्म को जीसको जैसा समय मीले, वैसे सह परिवार के साथ जरूर देखे। 8) बडे व भव्यता के नाम पर अनावश्यक अनिवार्य चंदा न वसूली करे। 9) समाज में राजनीति को हावी न होने दे। 10) अवसर विशेष पर मां कर्मा चरितमानस कराने का प्रयास करे।

इस प्रकार हम समाज हित मे कुथ नया नव अच्छा बदलाव करेंगे। तभी मां कर्मा की जयंती मनाने का सार्थक होगा।

IMG 20240329 WA0024 1
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *