आज तिल्दा नेवरा मे मुस्लिम समाज के द्वारा ईद कि नमाज अदा की गई

Rajendra Sahu
2 Min Read

तिल्दा नेवरा 11 अप्रैल : आज देश भर में ईद उल फितर ईद का पर्व मनाया जा रहा है| आज हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे नेवरा ईदगाह। यह मुख्य रूप से इस्लाम धर्म का त्यौहार है। परंतु आज का त्यौहार को लगभग सभी धर्म के लोग मिलजुल कर मनाते हैं।

IMG 20240411 WA0027

इस पर्व से पहले शुरू होने वाले रमजान के पाक महीने में इस्लाम मजहब को मानने वाले लोग। पूरे एक माह रोजा (व्रत) रखते हैं। रमजान महीने में मुसलमान को रोजा रखना अनिवार्य है। क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि इससे अल्लाह प्रसन्न होते हैं। हाफिज मोहम्मद अली अशरफी ने कहा कि यह पर्व त्याग और अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

IMG 20240411 WA0028

वही यह बताता है कि इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं को त्याग करना चाहिए। जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। साथ ही साथ सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। ईद उल फितर का निर्धारण एक दिन पहले चांद देखकर होता है। चांद दिखने के बाद उससे अगले दिन ईद मनाई जाती है।

IMG 20240411 WA0030

ईद एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसलिए इस दिन छुट्टी होती है। ईद के दौरान लोगों ने भाईचारे की संदेश के साथ ही एक दूसरे की तरक्की के लिए दुआ मांगी | नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलते नजर आए।वही ईद की मुबारक बात दी | इस दौरान रंग-बिरंगे कपड़ों में बच्चों की खुशी देखने लायक थी |

IMG 20240411 WA0026

मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोग इस मौके पर बधाई देने के लिए शामिल हुए | ईद की नमाज अदा करने के बाद देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई।यह जानकारी अमजद खान ने दिया।

IMG 20240411 WA0025
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *