मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विभाग के द्वारा विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया

Rajendra Sahu
1 Min Read

बिलासपुर : राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर छ.ग के मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विभाग के व्दारा मनोरंजन रुम मे विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया।

IMG 20240402 WA0024

इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डाॅ प्रभु चौधरी के व्दारा आटिज्म पीड़ित बच्चो के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐ उपलब्ध कराने की बात कही गयी।वही भविष्य मे बड़े स्तर पर कार्यक्रम करवाने की बात रखी गयी। डाॅ अल्का अग्रवाल के व्दारा आटिज्म पीड़ित मरीजो के लक्षण, कारण, निदान एवं रोकथाम के बारे मे जानकारी दी गयी।

IMG 20240402 WA0022

वही जरीना सिद्दीकी के व्दारा आटिज्म पीड़ित बच्चो को दी जाने वाली सरकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गयी। नर्सिंग अधीक्षक वानी खटकर सिस्टर ने कहा कि आटिज्म पीड़ित बच्चो को थैरेपी के माध्यम से चिकित्सा दी जा सकती है। नर्सिंग मैट्रन खेलकला माण्ड्रे सिस्टर ने चिकित्सालय मे उपलब्ध सुविधाओ के बारे मे जानकारी दी।

IMG 20240402 WA0025

कार्यक्रम मे उपस्थित चिकित्सालय के सभी अधिकारी कर्मचारी, नर्सिंग छात्र छात्राओ और परीजनो का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच संचालन डाॅ दीप्ति (धुरंधर) श्योकंद के व्दारा किया गया।

IMG 20240402 WA0023
IMG 20240329 WA0024 2
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *