
ग्राम पंचायत बरतोरी (C) में ग्राम सभा संपन्न विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
ग्रामीणो व जनप्रतिनिधि की रही भारी उपस्थिति
तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बता दे कि ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
उक्त बैठक में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर सरपंच पुष्पा सुमित सिंह, पंचायत के सभी पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम सभा का उद्देश्य गांव के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।





