Chhattisgarh NewsInternational NewsLatest NewsSports News

ब्रेकिंग : भिलाई की शैनन मिंज ने न्यूयॉर्क में भारत का नाम किया रोशन

छत्तीसगढ़ भिलाई की शैनन मिंज नेCRS लीडरशिप प्रोग्राम में निभाई अहम भूमिका

भिलाई /दुर्ग : छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी शैनन मिंज ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कैंप राइजिंग सन लीडरशिप प्रोग्राम में शैनन ने भारत का प्रतिनिधित्व कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।भिलाई

बता दे कि शैनन पिता राकेश मिंज और माता मनीषा मिंज की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओ.पी. जिंदल स्कूल रायगढ़ से प्राप्त की और वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाली शैनन का चयन इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए होना उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।

जानकारी के अनुसार चार सप्ताह तक चला यह नेतृत्व कार्यक्रम दुनिया भर के प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ लाता है। इस दौरान शैनन ने विभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नेतृत्व, टीम वर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक सेवा की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वैश्विक सोच, आपसी समझ, सहिष्णुता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। शैनन ने इस मंच का भरपूर उपयोग करते हुए न केवल भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने रखा बल्कि अन्य देशों के विचारों और अनुभवों से भी बहुत कुछ सीखा।है

इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल समापन के पश्चात शैनन 27 जुलाई को न्यूयॉर्क से स्वदेश लौटीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर उनके आगमन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य, रिश्तेदारहै और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने पुष्पगुच्छ और तालियों के साथ शैनन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि शैनन की यह उपलब्धि उनके माता-पिता, शिक्षकों और दोनों विद्यालयों ओ.पी. जिंदल स्कूल रायगढ़ तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के लिए गर्व का विषय है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शैनन की सफलता इस बात का उदाहरण है कि लगन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles