
ब्रेकिंग : OBC महासभा ने अपने जनहीन के विभिन्न मांगों को लेकर SDM गुरुर को पदाधिकारियों के साथ सौंपा ज्ञापन
प्रदेश इकाई के निर्देश पर बालोद जिला इकाई ने उठाई OBC समाज की मांगें, बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
गुरुर/बालोद : छत्तीसगढ़ में OBC महासभा बालोद जिला इकाई द्वारा ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार ओबीसी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुरुर श्री रामकुमार सोनकर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखते हुए मांगों के निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
बता दे कि ज्ञापन सौंपने पहुंचे ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाता रहा है। समाज के हितों और अधिकारों से जुड़े इन विषयों पर शासन-प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश इकाई के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम गुरुर को ज्ञापन सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर ओबीसी महासभा बालोद जिला अध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष पवन साहू, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मुरारीदास, राजेश कुमार, टोडरमल साहू, सुनील राय, मिथलेश साहू, ओबीसी महासभा गुरुर के संरक्षक संपत कलिहारी, दिनेश गजेंद्र, भगीरथ सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, झम्मन हिरवानी, जय भरतपुरी, उत्तम सेन सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि OBC महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष समाज की मांगों को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की उम्मीद जताई। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के लोगों में एकजुटता देखने को मिली और पदाधिकारियों ने ओबीसी समाज के अधिकारों एवं हितों के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही।





