Chhattisgarh NewsHealth-related News

तिल्दा-नेवरा राइस मिल के उड़ते भूसे से राहगीर परेशान, शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग पर बढ़ी मुश्किलें

नगर से लगे की प्रदुषण फैलाने वाले छोटे उद्योग संचालित

तिल्दा-नेवरा /रायपुर, 29 जुलाई 2026 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा -नेवरा से सिनोधा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान के पास बुधवार देर शाम से रात तक राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे स्थित राइस मिल से उड़कर आ रहा धान का भूसा पूरे मार्ग पर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।तिल्दा-नेवरा

बता दे कि इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण भूसा लगातार सड़क पर उड़ता रहा और दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों तथा अन्य वाहन चालकों की आंखों और चेहरे पर पड़ता रहा। इससे लोगों को वाहन चलाने और पैदल निकलने में काफी दिक्कत हुई तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। यदि राइस मिल द्वारा भूसे के उड़ने पर नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

राहगीरों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि राइस मिल संचालक को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि सड़क पर भूसा उड़ने से लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles