Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

तिल्दा-नेवरा से ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने सैनिकों के लिए भेजी राखियां

तिल्दा-नेवरा : देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र” अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल द्वारा सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र (राखियां), बच्चों द्वारा लिखे गए भावनात्मक पत्र एवं छत्तीसगढ़ की पावन माटी संग्रहित कर जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा को सौंपे गए।तिल्दा-नेवरा

भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई राखियां, सैनिकों के नाम लिखे गए प्रेरणादायी संदेश तथा छत्तीसगढ़ की पवित्र माटी एकत्रित कर अभियान के तहत प्रेषित की गई।

इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा कि हमारी सेना के जवान देश की सीमाओं पर दिन-रात राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। ऐसे वीर सैनिकों तक बहनों के स्नेह, बच्चों के प्रेम और छत्तीसगढ़ की माटी का आशीर्वाद पहुंचाना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत एकत्रित सभी रक्षा सूत्र, पत्र एवं माटी को जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा के माध्यम से देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक भेजा जाएगा।

उन्होंने इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज, विशेषकर बच्चों में सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles