Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ

राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ के पश्चात 6 अगस्त 2026 को तिल्दा क्षेत्र में अभियान की होगी शुरुवात 

तिल्दा-नेवरा : भारत सरकार के न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशव्यापी “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान” का आयोजन 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के शुभारंभ के पश्चात तिल्दा क्षेत्र में इस महाअभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में 6 अगस्त संध्या 5 बजे को किया जाएगा।मंत्री टंकराम वर्मा

बता दे कि ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत तिल्दा क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान, जागरूकता कार्यशालाएं, राजयोग मेडिटेशन अनुभव सत्र तथा विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रमों में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं आत्मबलयुक्त जीवन जीने की विधि बताई जाएगी तथा प्रत्येक सहभागी से नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी। अभियान के दौरान केवल 30 सेकंड में ऑनलाइन नशा मुक्ति प्रतिज्ञा लेने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय जनआंदोलन से जुड़ सकेंगे।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा यह अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीया दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में उनके अव्यक्त मास अगस्त के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में संचालित किया जा रहा है। संस्था ने तिल्दा क्षेत्र के सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से इस अभियान में सहभागी बनकर नशामुक्त, स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles