
Chhattisgarh NewsPolitical News
आज राज्यपाल श्री रामेनडेका ने दिलाई 3 नये मंत्रियों को राजभवन शपथ
रायपुर, 20 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार मे नी विस्तारीकरण कर आज 3 नये विधायकों को दी गई मंत्री पद की जिम्मेदारी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दे कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वही इस कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।







