Accident NewsChhattisgarh NewsLatest News

Road Accidents:काशीराम चौक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर घायल, ट्रक फरार

रायगढ़ : छाता मुड़ा बाईपास से उड़ीसा रोड की ओर जा रही ट्रक ने काशीराम चौक सिग्नल के पास एक अज्ञात बुजुर्ग स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा आज सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच का बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर कर तड़पने लगा, जिससे सड़क पर खून फैल गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित उड़ीसा रोड की तरफ तेजी से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका।

IMG 20261103 WA0005 - IMG 20261103 WA0005

सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया और रक्त रंजित सड़क को पानी से साफ करवाया गया।फिलहाल घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply