
रक्तदान शिविर विश्व बंधुत्व दिवस पर ब्रम्भकुमारी सेवा संस्थान द्वारा संपन्न : लोगो ने उत्साह के साथ रक्तदान किये
तिल्दा। 22 अगस्त 2025 :
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में “विशाल रक्तदान अभियान – 2025” का सफल आयोजन किया गया।जिसमे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रायपुर शाखा के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।
बता दे कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सत्यनारायण पांडे, रेड क्रॉस प्रमुख रायपुर, पतीराम जानी जी, आरपीएफ . प्रमुख तिल्दा, ब्रह्माकुमारी कांति, राजयोग शिक्षिका तिल्दा, डॉ. उमा पैकरा सीएचसी प्रमुख तिल्दा, रानी जैन पार्षद तिल्दा, समाजसेवी सौरभ जैन तिल्दा एवं समाजसेवी एवं रेड क्रॉस से राजू शर्मा तिल्दा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गौरतलब हो कि ब्रह्माकुमारीज बहनों ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है और यह आयोजन समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने वाला है।
डॉक्टरों की टीम द्वारा उचित जांच के बाद सभी योग्य दाताओं से रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान की प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न हुई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, विशेषकर युवा, बुजुर्ग और महिलाएँ, बड़ी संख्या में रक्तदान करने पहुँचे।
बता दे कि शिविर के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता है। यह सच्ची सेवा और सबसे बड़ा दान है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों ने दादी प्रकाशमणि जी के सेवा और समर्पण के जीवन संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। “रक्तदान करें – जीवन बचाएं” का नारा आज हर दिल में गूंज उठा।






