Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी जी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई

तिल्दा-नेवरा : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा नेवरा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

img 20260923 wa00301074486213416752482 - img 20260923 wa00301074486213416752482

रानी सौरभ जैन ने अपने बधाई संदेश में कहा कि स्मृति ईरानी जी का सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।
रानी जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को एक अनुभवी एवं कर्मठ प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त होना संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने स्मृति ईरानी जी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जनसेवा और संगठन विस्तार के नए आयाम स्थापित करेगी।

इस अवसर पर रानी सौरभ जैन ने स्मृति ईरानी जी को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply