Chhattisgarh News

मंत्री श्री खुशवंत साहेब से छ ग ITI कर्मचारी अधिकारी संघ ने की सौजन्य भेंट 

रायपुर :

आज छत्तीसगढ़ आई. टी. आई. कर्मचारी अधिकारी संघ एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से अपने विभाग के नव नियुक्त विभागीय मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर मंत्री जी को बधाई दिया।

इसी के साथ सॉल,श्रीफल एवं गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान श्री गणेश जी कि प्रतिमा माननीय मंत्री श्री खुशवंत साहेब जी को भेंट करते हुए सम्मान किए।

 

बता दे कि इस अवसर माननीय मंत्री जी से मुलाकात करते हुए। छत्तीसगढ़ ITI कर्मचारी, अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाये। जिसमें मुख्य रूप से ऐसे कर्मचारी जिसने विभाग में 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके हैं। उसके बाद भी आज तक विभाग उनका परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं कर रही है।

साथ ही उन सभी कर्मचारियों को पदोन्नति एवं समयमान से भी वंचित कर दिया है। वही वर्ष 2021 से 2025 तक पिछले पांच वर्षों का तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का आज दिनांक तक ग्रेडेशन भी जारी नहीं किया गया है।इन सभी समस्याओं को अवगत करवाते हुए। अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु माननीय मंत्री जी से निवेदन किए।

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
ITI

ज्ञात यह भी हो कि संघ के पदाधिकारियों ने माननीय नवीन मार्कण्डेय जी से भी मुलाकात कर प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई देते हुए। अपनी विभागीय समस्याओं से उन्हें भी अवगत करवाए।

 

भेट मुलाकात के इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के संयोजक संतोष कुमार वर्मा, पेंशनर्स संघ के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, आई टी आई कर्मचारी अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव जागेश्वर सिन्हा, रायपुर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष केवल वर्मा,ITI

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद तांडी, जिला रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक पीताम्बर पटेल, रमेश साहू, जागृति दीवान, गुमान साहू, कौशल साहू, जिला अध्यक्ष पूजा वाजपेयी, रमेश पैकरा, जुवेल लकड़ा योगेश सिदार एवं महेंद्र ध्रुव, मोहन देवांगन,ज्योत्सना सहारे, सीता पूरी और सक्रिय सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Click here for latest updates

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles