
तिल्दा नेवरा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार
रायपुर, 30 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा जिला रायपुर (छ.ग.)मे भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बेचने वाले 1युवक को
अपराध क्रमांक – 378/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार। जिसमे आरोपी का नाम-पता
सुनील देवार उर्फ दादू पिता उपकार देवार, उम्र 21 वर्ष,
साकिन वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब के पास, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)जप्त सामान आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला मदिरा (कीमत लगभग ₹8,000/-) जप्त।
गौरतलब हो कि दिनांक 30.08.2025 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बगदई मंदिर के पास सरोरा मेन रोड किनारे एक प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।इस सूचना पर त्वरित रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी सुनील देवार उर्फ दादू को 80 पौवा देशी मसाला शराब बिक्री हेतु अवैध रूप से रखा हुआ पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।जिसमे आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 378/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
ज्ञात हो कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में निजात (नशामुक्ति) अभियान के तहत की गई।
इस कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी, तिल्दा नेवरा) के नेतृत्व में प्र0आर0 636 राजेश सिकरवार, आरक्षक संदीप सिंह, कमलेश वर्मा, दीपक सेन, गणेश वर्मा, शैलेन्द्र डहरिया एवं मोनिस बघेल शामिल रहे।





