Chhattisgarh NewsCrime News

सरपंच की दबंगई परिवार पर ‘हुका-पानी बंद’ कर कराया सामाजिक बहिष्कार लगा रहे न्याय की गुहार

घरघोड़ा रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में फिर जनप्रतिनिधियों व समाजिक लोगो द्वारा एक परिवार को मानसिक व सामाजिक प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश मे आया है। जो कि ग्राम पंचायत रूमकेरा के सरपंच की दबंगई और तानाशाही रवैये ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सरपंच ने एक परिवार को न केवल झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश की बल्कि खुलेआम गांव में मुनादी कराकर उनका ‘हुका-पानी बंद’ और सामाजिक बहिष्कार भी करवा दिया। इससे पीड़ित परिवार सामाजिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आर्थिक संकट से भी गुजर रहा है। वही अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

गौरतलब हो कि सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे पीड़ित परिवार द्वारा एसडीएम को दिए गए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सरपंच ग्राम पंचयत रूमकेरा सरपंच द्वारा मेरे घर के सामने सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण मेरे घर आने-जाने का रास्ता बंद हो जा रहा है। कहि से रास्ता ना होने के कारण मेरे द्वारा उक्त निर्माण के विरुद्ध हाई कोट से स्थगन आदेश लाने के कारण सरपंच द्वारा मेरे और मेरे परिवार के प्राति दूरभावना रखा जाने लागा। जिसके परिणाम सरपंच द्वारा मेरे विरूध में थाने में पंप चोरी कि झूठी सिकायत का आवेदन दिया गाया है। एवं सरपंच के द्वारा दिनांक 30/8/2025 को गांव में हमारा हुका पानी एवं सामाजिक बहिसकार के साथ गांव का कोई भी व्यक्ति सबंध रखेगा। तो उसके ऊपर 10000 रु. का जुर्मान लगाया जायेगा कह कर मुनादी करवाया गया है। जिसके बाद गांव का कोई भी आदमी हमसे बातचीत नहीं कर रहा है। एवं पूर्ण रूप से गांव से बंहिसकृत कर दिया गया है। जिसके कारण मैं एवं मेरा परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे है। एवं हमारा जीवन यापन दूभर हो गया है। अतः महोदय से निवेदन है कि सबंध में उचित कार्यवाही करे जिससे में एवं मेरा परिवार सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सके।

img 20250901 wa0011455376943849849841 - img 20250901 wa0011455376943849849841

ज्ञात हो कि गांव में इस तरह का ‘हुका-पानी बंद’ कर सामाजिक बहिष्कार थोपना न सिर्फ काला अध्याय है। बल्कि संविधान और कानून दोनों के खिलाफ है। सवाल यह है कि जब लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिक को आवाज उठाने का हक है तो पंचायत स्तर पर तानाशाही की यह काली छाया क्यों कायम है?

img 20250901 wa00126728919925242499866 - img 20250901 wa00126728919925242499866
img 20250901 wa00133729033151140351936 - img 20250901 wa00133729033151140351936

बहरहाल जहां लोकतंत्र की चौपाल सजनी चाहिए, वहां आज भी सामंती फरमानों की गूंज सुनाई दे रही है। सवाल सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि इंसाफ और इंसानियत की लाज का है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles