Chhattisgarh NewsEntertainment News

तिल्दा नेवरा मे दिव्यांगों को बैसाखी और व्हील चेयर का हुआ निशुल्कवितरण

तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा द्वारा दिव्यांगों को बैसाखी और व्हील चेयर का निशुल्कवितरण ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। जिसमे बहुत से जरूरतमंदों को इसका लाभ प्राप्त हुआ है।

बता दे कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा-तिल्दा के सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा की संसार का कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण नहीं है। सभी में किसी न किसी चीज़ की कमी अवश्य होती है। लेकिन यह एक प्रकार का नैसर्गिंक न्याय है कि प्रकृति जब किसी व्यक्ति का कोई अंग या बुद्धिमत्ता को छीन लेती है। तो उतनी ही खूबी के साथ ही ईश्वरीय उपहार से उसकी भरपाई छठी इंद्री के माध्यम से कर देती है।उन्होंने आगे कहा कि इस शिविर के आयोजन का एक मात्र यही उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके।दिव्यांगजन भी अपने जीवन में किसी प्रकार की कमी महसूस न करते हुए। दूसरे सामान्य लोगों की तरह अपना जीवन जी सकें।

ज्ञात हो कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा-तिल्दा के डायरेक्टर विकास गोयल ने कहा कि दिव्यांगजनों का सेवा करना मानव का परम धर्म है। हमे दिव्यांगों की सेवा से आत्मा को संतुष्टि मिलती है | गांव के दिव्यांगजनों में कुछ करने की क्षमता है| इनकी क्षमता को पहचान कर इनके अनुकूल अवसर को तैयार करना चाहिए| दिव्यांगों को उनके दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए। व्हील चेयर, वैशाखी, देकर उनके आत्मबल एवं इच्छाशक्ति को बढ़ाने का सामूहिक प्रयास किया है! कोई भी दिव्यांग तब तक है। जब तक उनके लिए किसी प्रकार की रुकावटें आती है| जब किसी भी दिव्यांग को उनके दिव्यांग के आधार पर बाधा मुक्त सुगमता एवं सहजता बनाकर उपकरण दिया जाए। तो वह दिव्यांगजन समाज में उत्कृष्ट कार्य कर सकते हैं| उनकी दिव्यागता खत्म हो सकती है| उपकरण दिव्यांग जनों के अंदर चेतना जगा सकती है।
दिव्यांगजन यदि उपकरण से आवागमन करते हैं। तो इनके अंदर आत्मसम्मान की वृद्धि होगी| आत्मसम्मान के वृद्धि होने पर किसी मनुष्य का जीवन गरिमापूर्ण जीवन हो जाती है| आग्रह किया है कि दिव्यांग जनों को जरूर पढ़ाए और पढ़ाने के बाद इन्हें सबसे आगे रखें| दिव्यांग यदि शिक्षित होंगे तो देश स्तर पर बड़ा से बड़ा कार्य कर सकते हैं|

इस अवसर पर बिनैका के सरपंच मुकेश बंजारे ने कहा कि दिव्यांगों और असहायों की सेवा करना सराहनीय कदम है। दिव्यांगों को व्हील चेयर मिलने से उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने सपनों की उड़ान भरने का सहारा दे दी है| व्हीलचेयर पर बैठकर वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर पाएंगे ।

img 20250902 wa00067114198237731180833 - img 20250902 wa00067114198237731180833

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा के एम जी के मूर्ति चिरंजीत राय ,धनेश साहू ,धर्मेश वैश्य ,गुलाब साहू ,धर्मेश नायक ,सुचिता जैन ,मनीष सिन्हा ,जितेंद्र वर्मा ,ने विशेष योगदान दिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles