Chhattisgarh NewsCrime News

चोरी के 3 लोगो के साथ 1 विधि संगत बालक को मंदिर हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदिर हसौद रायपुर, 2 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के मंदिर हसौद पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही करते हुए। चोरो को किया गिरफ्तार। जिसमे मालवाहक वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। 03 आरोपी एवं 01 विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 04 गिरफ्तार । नैशनल हाईवे पर खड़ी हैवी वाहनों से रात में करते थे डीजल चोरी

गौरतलब हो कि थाना मंदिर हसौद पुलिस की कार्यवाही मे घटना की पुरी जानकारी यह है कि प्रार्थी वेदप्रकाश साहू ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालाजी कालोनी मंदिर हसौद रायपुर में रहता है तथा मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट में मुंशी काम करता है। दिनांक 25.08.2025 को चालक ने बताया कि ग्राम दरबा से मुर्गी दाना लेकर भिलाई जाने के लिए निकला था रात होने पर दिनांक 26.08.2025 के रात्रि 12.30 बजे वाहन को ग्राम छतौना शबीर टायर दुकान के सामने खडी किया था तथा सुबह करीबन 04.00 बजे चालक जाकर देखा तो वाहन के डीजल टंकी मे लगा ताला टूटा हुआ था, गाड़ी में जीपीआरएस लगा हुआ है, चेक करने पर गाडी मे 158 लीटर डीजल था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में डीजल टंकी का ताला तोडकर 157 लीटर डीजल को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 381/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। बता दे कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी तथा चालक से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पाल लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन के दौरान टीम के सदस्यों को 01 चारपहिया वाहन में व्यक्तियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना पाया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कबीर नगर निवासी राजाराम फुलेरिया कि पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त डीजल चोरी की घटना को अपने अन्य 03 साथी रोहित फुलेरिया, अर्जुन कुमार तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षत है के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी रोहित फुलेरिया, अर्जुन कुमार तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। इस मामले में जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन क्रमांक एम पी/9/सी के/0601, 01 डिब्बा 15 लिटर डीजल, बिक्री रकम तथा 01 लोहे का रॉड जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

img 20250903 wa00015292500229869887881 - img 20250903 wa00015292500229869887881

बता दे कि गिरफ्तार आरोपी के जानकारी इस प्रकार से है। जिसमे
(1) राजाराम फुलेरिया पिता गंगाराम उम्र 41 साल निवासी एकता कॉलोनी थाना कबीर नगर रायपुर।
(2) रोहित फुलेरिया पिता जीवन लाल उम्र 25 साल दोनों निवासी ग्राम दुपाड़ा थाना लालगाठी जिला शाजापुर(म.प्र.) हाल पता एकता कॉलोनी सोंनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर।
(3) अर्जुन कुमार पिता देवीलाल परिहार उम्र 27 साल निवासी ग्राम नेनावद थाना तराना जिला उज्जैन (म.प्र.) हाल पता एकता कॉलोनी सोनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

img 20250903 wa00024122999046671480422 - img 20250903 wa00024122999046671480422
  1. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles