Chhattisgarh NewsCrime News

घेरा तार चोरी करने के आरोप में 4 को तिल्दा पुलिस किया गिरफ्तार चोरी के सामान जब्त

तिल्दा नेवरा रायपुर, 2 सितंबर 2025 : आज छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छ0ग0 मे तार घेरा चोरी करने वाले 4 आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने अपराध क्रमांक – 384/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत एक किसान की लोहे नुमा जालीतार चोरी करने वाले 04 आरोपियों को तिल्दा पुलिस नें किया गिरफ्तार। यह तार किसान ने व प्रार्थी ने पौधो की सुरक्षा के लिये लगाया था जाली तार का घेरा।

बता दे कि जाली तार 02 बंडल कीमत 06 हजार रुपये व आरोपियो द्वारा चोरी की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 कीमत लगभग 70 हजार रुपये किया गया जप्त कर लिया गया है।

चोरी करने वाले सभी आरोपियों के नाम पता इस प्रकार से है।
01- ईश्वर रात्रे उर्फ तोतरा पिता गिरधर रात्रे उम्र 24 साल
02- भगवती चेलक उर्फ राजू पिता बैसाखू चेलक उम्र 39 साल
03- गोपी बघेल पिता नरेन्द्र बघेल उम्र 30 साल
04- शिवकुमार टंडन उर्फ धन्नू पिता रूपचंद टंडन उम्र 32 साल
सभी ग्राम सरोरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।

गौरतलब हो कि घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी गजाधर साहू निवासी सरोरा के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एक वर्ष पूर्व अपने कृषि भूमि में नीलगिरी पौधा लगाया है जिसकी सुरक्षा के लिये 04 बंडल लोहे की जाली तार खरीदकर पौधे की सुरक्षा के लिये खेत के चारो तरफ लगाया था प्राथी द्वारा दिनांक 28/08/2025 को खेत में जाकर देखने पर लगाये गये जाली तार में से 02 बंडल नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज होने पर विवेचना कार्यवाही प्रारम्भ कर तिल्दा पुलिस की मुखबिर सुचना के आधार पर गांव के ईश्वर रात्रे व उसके साथी भगवती चेलक, गोपी बघेल, शिवकुमार टंडन को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर उनके कब्जे से चोरी किये गये 02 बंडल जाली तार जिसे आरोपियों द्वारा चोरी के बाद तालाब मे डाल कर छुपा दिया था व घटना में प्रयुक्त किया गया मो0सा0 राईडर दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एच. 9601 को जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिला कारवाया गया।

img 20250903 wa00036018854291373457778 - img 20250903 wa00036018854291373457778

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा के उप निरीक्षक पी0आर0 साहू, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन, जितेन्द्र सोनी के द्वारा अपराध कायमी के महज कुछ ही घण्टे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles