Chhattisgarh NewsEntertainment News

दुर्गा साहू की सिनोधा में 8 सितम्बर को पंडवानी का होगा भव्य आयोजन

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर विकास खण्ड तिल्दा के निकटतम ग्राम पंचायत सिनोधा में परम श्रध्दे स्वर्गीय श्री रामानुज दास जी वैष्णव की 23 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आने वाले 8 सितम्बर दिन सोमवार को रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका कु दुर्गा साहू निनवा तिल्दा वालों के पंडवानी का आयोजन सुभाष चौक पर किया जायेगा।

बता दे कि स्वर्गीय रामानुजदास वैष्णो जी के इस दिन प्रत्येक वर्ष पुण्यतिथि पर कुछ न कुछ मनोरंजन, सम्मान समारोह, कविसम्मेलन आदि का अलग अलग वर्षो में आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे नित नये प्रतिभाओं को मंच व अवसर प्राप्त होता है। तो वही ग्रामीणों व दर्शको को प्रेरणा मीलता है। तो कही स्वच्छ मनोरंजन होता है।

img 20250903 wa00074309577622999023947 - img 20250903 wa00074309577622999023947

ज्ञात हो कि तिल्दा-नेवरा से लगे ग्राम सिनोधा मे आने वाले 8 सितंबर को कुं दुर्गा साहू जी की पंडवानी होना है। जिसमे इस पुण्य उत्सव की तैयारी में शिवकुमार वर्मा, हिमांचल चौबे,शोभित कुमार धुव्र
धीरज कुमार ध्रुव, , संतोष कुमार नायक लगे हुए हैं। वही ज्यादा ज्यादा लोगो को आने का आग्रह भी किया गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles