Chhattisgarh NewsEntertainment News

1500 साला जुलूस-ए-मोहम्मदी भव्यता व अमन-चैन की दुआओं के साथ हुआ संपन्न

रायपुर 5 सितम्बर 2025 : शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के तत्वावधान में 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी अज़ीमोशान जुलूस शुक्रवार को पूरे धार्मिक उल्लास और पारंपरिक शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। कमेटी के सदर सोहेल सेठी और उनकी टीम के नेतृत्व में हजारों लोग इस जुलूस में शामिल हुए।इस अवसर पर जुलूस सुबह 8 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से रवाना हुआ और मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, आज़ाद चौक, सदर बाज़ार, सिटी कोतवाली होते हुए वापस सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुँचा। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहाँ लोगों ने फूल बरसाकर और ठंडा-मीठा पानी पिलाकर जुलूस का स्वागत किया।

गौरतलब हो कि सीरत मैदान पहुँचने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन शरीफ से हुई, जिसे कारी मो. इमरान साहब ने पेश किया। इसके पश्चात हज़रत सैय्यद अहमद अशरफ साहब (किछौछा शरीफ) ने हज़रत मोहम्मद साहब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि
“मुसलमानों को चाहिए कि वे पैग़म्बर-ए-इस्लाम के बताए मार्ग पर चलें, अच्छे काम करें और बुराइयों से दूर रहें।”इसके बाद परचम कुशाई की गई और देश-प्रदेश की खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ की गई।

इस अवसर पर शांति और भाईचारे का दिया संदेश :

इस अवसर पर शहर की कई नामचीन हस्तियाँ और धार्मिक-समाजिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमे प्रमुख रूप से शेख नाज़िमुद्दीन, सोहेल सेठी (सदर), मौलाना मो. अली फारूकी (काजी शहर), डॉ. सलीम रज़ा (अध्यक्ष वक्फ बोर्ड), शाफिक अहमद (फुगा भाई), जावेद रज़ा, एजाज़ ढेबर, बदरुद्दीन खोखर, अफरोज ख्वाजा, एजाज कुरैशी (गुड्डा), डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इक़बाल शरीफ, साबिउद्दीन अहमद, फहीम अंसारी, अमीन खान, अज्जू खान मुख्तार अशरफी, इरफान जीलानी, रमीज अशरफ, गुड्डा सेठी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

img 20250905 wa00224885091430218811129 - img 20250905 wa00224885091430218811129

इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम का असली संदेश मानवता, शांति और भाईचारे का है। उन्होंने समाज से अपील की कि लोग नफरत से दूर रहकर आपसी मोहब्बत और एकता को मजबूत करें।

img 20250905 wa00234647203121880821308 - img 20250905 wa00234647203121880821308

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles