Chhattisgarh NewsLatest News

रायपुर में 08को रात्रि भव्य श्री गणेश विसर्जन झांकी चल समरोह रूठ मार्ग जारी किया यातायात पुलिस ने

रायपुर, 5 अगस्त 2025 : राजधानी रायपुर में 8 को श्रीगणेश विसर्जन भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रायपुर यातायात पुलिस द्वारा मार्ग  निर्धारण परिवर्तन मार्ग का रूठ जारी किया गया है। जो कि तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड होकर सदर बाजार मार्ग से कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग, होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर मार्ग होकर रायपुरा चौक (अंडरब्रीज) से महादेव घाट तक होगी।


बता दे कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान दिनांक 08.09.2025 दिन सोमवार को गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जायेगा जो तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महादेव घाट में समापन होगी। इस दौरान शहर भर में विराजे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन (चल समारोह) महादेव घाट विसर्जन कुण्ड में विसर्जित किया जाना प्रस्तावित है।

ज्ञात हो कि गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) का मार्ग निम्नानुसार हैः- तेलघानी नाका चौंक से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग से होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर होकर रायपुरा अंडरब्रीज से सीधे महादेव घाट विसर्जन स्थल तक के लिए होगी। जो कि गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) मार्ग पर सुगम व्यवस्था हेतु रात्रि 08ः00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान तक पंहूचने हेतु निम्नानुसार मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं:-

यातायात डायवर्सन व्यवस्थाः


01. महादेव घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को खारून नदी पुल के ऊपर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर आवागमन कर सकेगे।

02. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड 01 होकर आवागमन कर सकेगें या फाफाडीह चौॅक से स्टेशन रोड, चौबे कालोनी, समता कालोनी होकर आवागमन कर सकेंगे।

03. खमतराई-फाफाडीह होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक रिंग रोड 02 होकर आवागमन कर सकते हैंl

04. धमतरी रोड पचपेढ़ीनाका होकर रेेल्वे स्टेशन मेकाहारा आवागमन करने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक, मरही माता चौक होकर आवागमन कर सकते है।

पार्किग व्यवस्था:


01. तेलीबांधा, पंडरी, राजा तालाब क्षेत्र के श्रद्वालुगण जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन शहीद स्मारक भवन के पास पार्क कर सकते है।

img 20250905 wa0031915431053387704796 - img 20250905 wa0031915431053387704796

02. कटोरा तालाब, टिकरापारा क्षेत्र के श्रद्वालुगण जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन गांधी मैदान के पास पार्क कर सकते है।
03. मठपारा, पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन धरना स्थल इंडोर स्टेडियम के पास पार्क कर सकेंगे।
04आश्रम , लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन ईदगाह भाठा मैदान/नवीन मार्केट में पार्क कर सकेंगे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles