
आप पार्टी से कमल महान के नेतृत्व में लोगो ने पंजाब बाढ पीड़ितों के लिए खुल कर किया सहयोग
तिल्दा-नेवरा : पुरे देश भर में हल चल मच गया है। यह सुनकर पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हजारों लोगों के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गए। जिसके के पीड़ितों के लिए जहा दुनिया भर से सहायता पहुंचाई जा रही है। वही छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा नेवरा के आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने कमल महान जी के नेतृत्व में नगर वासियों से अपील कर 23163 रूपए राशि एकत्रित किए हैं।
बता दे कि तिल्दा नेवरा आप पार्टी के प्रमुख कार्यकर्त्ता कमल महान ने उक्त जानकारी देते हुए। यह बताया कि पंजाब की हालत इस समय बहुत ख़राब है।जो किसी से छुपी नही है। जो कि पंजाब राज्य के गुरदासपुर, अमृतसर,पठानकोट, फिज़ालिका सहित 23-24 जिले बडी भयंकर रूप से प्रभावित हैं।जानकारी के अनुसार यहा
लगभग 4लाख एकड़ की फसल बर्बाद हुई है। पानी के बहाव में नदियों की रेत खेतों में पहुंच गई है। हजारों पशु बाढ़ में बह गए हैं। आगे कमल महान जी ने बताया कि लोगों से ली गई। यह अतुलनीय सहयोग राशि को पंजाब के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
इस पुनित कार्य में भरतसिंह चौहान,राधे बंजारे,डॉ राजकुमार सोनी,सुनील श्रीवास्तव आदि साथियों का सहयोग रहा।





