Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Urban AreasSocializetion News

नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड से 80 जनसेवियों का हुआ सम्मान, प्रदेशभर से जुटे समाजसेवी एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी मे नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ की रायपुर इकाई के तत्वावधान में ‘नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रायपुर के विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर में किया गया। यह आयोजन फर्म कृपाराम तुलसीराम साहू के विशेष सहयोग से स्वर्गीय कृपाराम साहू एवं स्वर्गीय प्रयाग साहू की स्मृति में आयोजित किया गया।

IMG 20261122 WA0091 1 - IMG 20261122 WA0091 1

बता दे कि इस समारोह में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों से पहुंचे लगभग 80 ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अंबिकापुर से बस्तर, राजनांदगांव से बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, भिलाई, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, बिलासपुर, शिवरीनारायण सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित सदस्यों की सहभागिता ने आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप प्रदान किया।

ज्ञात हो कि इस सम्मान समारोह की विशेषता यह रही कि इसमें पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, वृद्धाश्रम सेवा, रेस्क्यू कार्य, कैंसर पीड़ितों के प्रति सहयोग, स्वास्थ्य सेवाएं, निःशुल्क जनसेवा, भंडारा आयोजन, आधुनिक तकनीक से कृषि को बढ़ावा देने, महिला उत्थान, बाइक राइडर ग्रुप तथा विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित सदस्यों को भी सम्मानित कर उनकी प्रतिभा, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।

IMG 20261122 WA0092 - IMG 20261122 WA0092

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इसके साथ ही पद्मश्री डॉ. भारती बंधु, श्री गिरीश पंकज उपाध्याय, डॉ. सी. श्रीनिवास, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमर सिंह छाबड़ा, श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव, श्री राजीव गुप्ता, डॉ. पंकज धावलिया, श्री राहुल सौमित्र, श्री संजय ठाकुर, श्री अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र, यादव समाज के अध्यक्ष श्री संतोष यादव, श्रीमती आकांक्षा गौतम राय, लोकगीत गायिका कु. आरू साहू एवं श्री उधम सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का मंच संचालन श्रीमती किरण साहू ने किया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता अजय साहू के नेतृत्व में अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों के हाथों सभी चयनित प्रतिभाओं को ‘नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड’ के अंतर्गत स्मृति चिह्न (मोमेंटो), सम्मान पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में समिति के सदस्यों श्री कमल साहू, भागवत राम साहू, प्रकाश राठौर, विनय साहू, राजेन्द्र कुमार साहू, परमेश्वर साहू, सुशील साहू, चेतन साहू, राजा निर्मलकर, भावेश साहू, चरणजीत सिंह, सुरजीत साहू, रुक्मणी यादव, श्रीमती रानी सराफ, श्रीमती रागनी साहू, नेहा साहू, सत्य साई अस्पताल से श्रीमती मंजू एवं श्रीमती सुमिता नायक, राजा साहू तथा दादू साहू का विशेष योगदान रहा।

IMG 20261122 WA0090 1 - IMG 20261122 WA0090 1

समारोह ने यह संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बड़े पद या संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण सेवा भावना, समर्पण और मानवीय संवेदनाएं हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जनसेवियों का यह सम्मान निश्चित रूप से समाजहित में कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही अन्य लोगों को भी जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा देगा।

Leave a Reply