सारागांव प्रीमियर लीग का भव्य समापन, शाकम्बरी 11 बनी विजेता, एआर फाइटर उपविजेता
छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष अजय वर्मा ने दी सभी को बधाई

सरागांव /तिल्दा-नेवरा : जिला रायपुर के समीपस्थ ग्राम सारागांव में आयोजित सारागांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाकम्बरी 11 सारागांव ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वही AR फाइटर उपविजेता रही। प्रतियोगिता में योगेश पटेल को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज, दुष्यंत चंद्राकर को बेस्ट बैट्समैन, तामेश निषाद को बेस्ट बॉलर, हितेश पटेल को बेस्ट विकेटकीपर एवं अभिषेक पटेल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच हैं। खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच विकसित होती है।अजय कुमार वर्मा ने सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति की सराहना करते हुए आमंत्रित करने पर आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश धीवर एवं गोलू वर्मा (पवनी) सहित समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में जे.पी. निषाद, संजू पाठक महाराज, घना राम धीवर, अंकित वर्मा, योगेश साहू, मनहरण वर्मा, घनश्याम वर्मा, अजय देवांगन एवं रोशन साहू सहित अन्य सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



