Chhattisgarh News

अमलीपाली स्कूल भवन जर्जर, बरामदे में लग रही 5 कक्षाएँ, जर्जर सड़क भी बना जानलेवा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े नावापारा के आश्रित ग्राम अमलीपाली में हालात बेहद चिंताजनक हैं। यहां का प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। छत से पानी टपकना और मलबा गिरना अब आम बात हो गई है। मजबूरी में पहली से पांचवीं तक के बच्चों की क्लास बरामदे में लग रही है। भीषण गर्मी हो या बारिश, बच्चे खुले बरामदे में ही पढ़ने को मजबूर हैं।

img 20250909 wa00296134453325731719154 - img 20250909 wa00296134453325731719154

सडकें भारी जर्जर बच्चों की जान पर भारी स्कूल आने का रास्ता :


बता दे कि यहां स्कूल तक पहुंचने का रास्ता भी बच्चों और ग्रामीणों के लिए किसी दुश्वार सफर से कम नहीं है। अमलीपाली से बेरियल होकर डीपापारा स्कूल जाने वाली सड़क महज 3-4 किलोमीटर लंबी है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि हर कदम मौत के साए में गुजरता है। पानी और कीचड़ से भरी यह सड़क अब रास्ता नहीं बल्कि जी का जंजाल बन चुकी है। कई बच्चे रोज फिसलकर गिरते हैं, किताबें और कपड़े खराब हो जाते हैं। अभिभावक हर सुबह बच्चों को स्कूल भेजते वक्त यही प्रार्थना करते हैं कि वे सुरक्षित लौट आएं।

img 20250909 wa00314628621733275647880 - img 20250909 wa00314628621733275647880

ग्रामीणों की नाराजगी शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन :


गौरतलब हो कि ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार विभाग को आवेदन दिए गए। अखबारों, पोर्टलों और सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर प्रशासन कब तक सोएगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारी का एहसास होगा?

img 20250909 wa00304658513092642992852 - img 20250909 wa00304658513092642992852

अब यहां हालात नही सुधारा गया तो आंदोलन की चेतावनी


जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अब खुलकर चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सड़क और स्कूल भवन की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल, गांव में चिंता यही है कि कब तक बच्चे इस मौत के रास्ते से होकर स्कूल आते-जाते रहेंगे और कब प्रशासन इस समस्या का समाधान करेगा।

img 20250909 wa00325596228961380476661 - img 20250909 wa00325596228961380476661

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles