Chhattisgarh NewsEntertainment News

ग्राम सिनोधा मे रामानुज दास वैष्णव जी की पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र तिल्दा नेवरा के निकट ग्राम सिनोधा में ग्राम के महान विभूति परम श्रद्धेय रामानुज दास वैष्णव जी का पुण्यतिथि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से 8 सितंबर सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध बाल कलाकार कुमारी दुर्गा साहू निनवा वाली की पंडवानी का आयोजन ने समा बंधा।

इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर एवं रामानुजदास वैष्णव जी के तस्वीर की पूजा अर्चना कर, माल्यार्पण किया गया। पुष्प अर्पण किया गया | साथ ही जय मां दुर्गा पंडवानी मंडली ग्राम निनवा वालों के द्वारा पंडवानी प्रस्तुत की गई। जिसमें लाक्षागृह एवं हिडिंबा विवाह की कथा सुनाई गई |

इस कार्यक्रम में श्री केशव दास वैष्णव, मदालसा वैष्णव, गायत्री वैष्णव, यशोदा वैष्णव, रुक्मणी वैष्णव, सरिता नरेंद्र डौंडे सरपंच सिनोधा, प्रभुदयाल वर्मा, शिवकुमार वर्मा, भगवती बाई साहू, शहिद खान, धीरज ध्रुव का विशेष आर्थिक सहयोग रहा।पंडवानी

वही इस अवसर पर पूजा अर्चना में रामकुमार वैष्णव, नरेंद्र डौंडे, सौरभ वर्मा, लोकेश साहू उपसरपंच, बेनलाल, बेनबती वर्मा, रेखराज वैष्णव रायपुर आदि सैकड़ो नागरिक सम्मिलित हुए |

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles