Chhattisgarh NewsPolitical News

तिल्दा नेवरा मे मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को मिला भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र

तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा शहर के सभी 22 वार्डो के पात्र सभी 21 हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान के तहत स्वीकृत भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र व नक्शा प्रदान किया गया। तिल्दा नेवरा में अब हितग्राही अपने आवास के लिए निर्माण कार्य को प्रारंभ कर पाएंगे। जो कि काफी लंबे समय से हितग्राहियों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। कि कब उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सूची में शामिल हो सकेगे। और कब उन्हें अपने सपनों का घर बनाने के लिए भवन अनुज्ञा मिल सके।

गौरतलब हो कि आज तिल्दा नेवरा के सभी हितग्राहियों का सपना साकार होते हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन अनुज्ञा वितरण कर सभी को मकान निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बधाई दी गई ।प्रधानमंत्री आवास योजना

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा ,मुख्य नगरपालिकाधिकारी अनीश ठाकुर ,पार्षद गण , ईश्वर यदु ,राजकुमार गेंड्रे ,लष्मीचन्द नागवानी ,विनोद नेताम ,दिनेश साहू ,सतीश निषाद ,नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के अधिकारी कर्मचारी के साथ शहर के नागरिक और हितग्राही उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles