Chhattisgarh NewsSports News

शिफा ख्वाजा ने छत्तीसगढ़ राइफल संघ के 24 वे प्रतियोगिता में भाई के बाद बहन ने भी मारी बाजी

रायपुर (मनोज शुक्ला) 10 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के नाम फिर एक और खिलाडी ने नाम रौशन किया। जिसमे इस बार शिफा के बड़े भाई अयान ख्वाजा ने देहरादून मे आयोजित इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे पुरे भारत मे सबसे अधिक अंकों से, जीत कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

img 20250910 wa00147741573037812566420 - img 20250910 wa00147741573037812566420

गौरतलब हो कि राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 24वीं राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितंबर 2025 तक रायपुर के चौथी बटालियन (4th SAF BN) के शूटिंग रेंज, माना कैंप में जिंदल समूह के सौजन्य से संपन्न हुआ। जिसमें महिला व पुरुष निशानेबाजों ने भाग लिया। जिसमे शिफा ख्वाजा ने दो गोल्ड मैडल जीता शिफा ने गन चलाने की ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ क्लब सिविल लाइन से प्राप्त की है। शिफा ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच को दिया। शिफा ख्वाजा ने बताया कि महज दो महीने की तैयारी मे कड़ी मेहनत करके इस प्रतियोगिता में भाग ली थी।

img 20250910 wa00133047006505574254195 - img 20250910 wa00133047006505574254195

आप को बता दें की शिफा के बड़े भाई अयान ख्वाजा ने देहरादून मे आयोजित इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे पुरे भारत मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर, गोल्ड मेडल जीत पुरे भारत देश मे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इस जीत के बाद शिफा प्री नेशनल खेलने जायगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles