
तिल्दा के BNB स्कूल में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ द्वारा TLM प्रदर्शनी हुआ संपन्न
तिल्दा नेवरा : संकुल BNB नेवरा में प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदानी के मार्गदर्शन में संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाए गए TLM प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन शिक्षक शिक्षिकाओं व BNB स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया। सभी ने TLM निर्माण की भूरी भूरी प्रशंसा की। सर्वश्रेष्ठ Tlm निर्माण करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मोडल पहनाकर व शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र व मेमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
बता दे कि इस अवसर चंदानी सर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा है कि TLM द्वारा पढ़ाई कराने से छात्रों का स्कूल के प्रति जुड़ाव बना रहता है। उसे पढ़ाई में आनंद आता है। जिससे शिक्षा गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती हैं। इस प्रकार के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार करना है। अगली उद्बोधन कड़ी में संकुल समन्वयक विनोद वर्मा ने कहा कि हम किस प्रकार वेस्ट मटेरियल का कम लागत में TLM का निर्माण कर छात्रों को बहुत सुन्दर ढंग से समझा सकते हैं। जो शिक्षक अपने शिक्षण में जितना ज्यादा TlM से पढ़ाई कराता है। उनके छात्र बहुत जल्दी से शिक्षा गुणवत्ता को प्राप्त करता है।
इस अवसर पर कार्य क्रम का संचालन प्रधानपाठक भागीरथी पान्से द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किरण साहू,अल्का मिश्रा,चुरामन निषाद नरेंद्र रात्रे व संगीता रानी जेहोआश मैडम का योगदान रहा।





