Chhattisgarh NewsLatest News

बिलाईगढ़ सड़क की बदहाली से उबल रहा जनाक्रोश, गौरव पथ निर्माण अब तक अटका हुआ

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला बिलाईगढ़-सारंगढ़ नगर की जर्जर सड़कों और अधूरे पड़े गौरव पथ निर्माण को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है। उप जिला नगर पंचायत बिलाईगढ़ का मुख्य मार्ग गड्ढों से भरा पड़ा है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चों से लेकर आम नागरिक और व्यापारी तक सड़क की बदहाली से त्रस्त हैं।अब यहां के जनता के बर्दास्त से बाहर हो गया है।

बता दे कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोर्ट रोड से नाले तक गौरव पथ (डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट सहित) निर्माण के लिए 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। नगरवासियों का आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी CMO सुशील कुमार चौधरी की उदासीनता और तानाशाही रवैये ने परियोजना को ठप कर दिया है। व्यापारियों के मकानों को तोड़कर उन्हें धूल और कीचड़ में छोड़ दिया गया, मगर गौरव पथ का निर्माण अधर में लटका रहा। वही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने 27-27 फीट तक अपनी भूमि खाली करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन CMO की 40-40 फीट चौड़ाई की जिद और राजनीतिक खींचतान के चलते काम आगे नहीं बढ़ सका। मजबूर होकर कुछ नागरिक न्यायालय तक पहुंच गए।

ज्ञात हो कि इस पर यहा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की मांग है कि गौरव पथ का निर्माण भाग-1 की तरह 27-27 फीट चौड़ाई में किया जाए। ताकि लंबे समय से लटकी समस्या का समाधान हो सके। नगर अध्यक्ष, सभी पार्षदों और नागरिकों ने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्य शुरू नहीं किया गया। तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

img 20250914 wa00135914317395080510478 - img 20250914 wa00135914317395080510478

महत्वपूर्ण बात यह है कि अब नजरें नए अनुविभागीय अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे जनता की मांगों पर ठोस कदम उठाते हैं या फिर गौरव पथ का सपना कागजों में ही दबकर रह जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles