Chhattisgarh News

पत्रकारों की पेंशन दोगुनी करने पर जशपुर प्रेस क्लब ने CM विष्णुदेव साय को किया सम्मानित,

जशपुर : छत्तीसगढ़ के प्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर प्रेस क्लब ने धन्यवाद और सम्मान प्रकट किया है। सरकार ने वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेशभर के पत्रकारों में उत्साह की लहर है।प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यह कदम वरिष्ठ पत्रकारों के लिए “जीवनरेखा” साबित होगा। सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे मीडियाकर्मियों को अब सम्मानजनक जीवनयापन में सहूलियत मिलेगी।पत्रकारों की पेंशन दोगुनी

अवसर पर पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता कोई आसान पेशा नहीं, बल्कि जोखिमभरा और संघर्षपूर्ण सफर है। सत्ता और समाज के बीच सत्य को सामने लाने के लिए पत्रकार प्रायः अपनी सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता तक दांव पर लगा देते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा पेंशन राशि दोगुनी करना न केवल पत्रकारों की गरिमा का सम्मान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती देने की संवेदनशील पहल भी है।

गौरतलब हो कि प्रेस क्लब ने यह भी कहा कि यह निर्णय पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। पत्रकारों को उम्मीद है कि सरकार आगे भी मीडियाकर्मियों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी।वही जशपुर प्रेस क्लब ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी उनके कार्यकाल के दौरान “कर्मवीर” की उपाधि से सम्मानित किया था। अब वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी प्रेस क्लब ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस फैसले को “ऐतिहासिक और दूरगामी” करार दिया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles