Chhattisgarh NewsPolitical News

खपरी मे नये सामुदायिक भवन हेतु विधायक अनुज शर्मा ने दी 15 लाख की स्वीकृति

खरोरा खपरी बंजारी : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विधानसभा धरसींवा क्षेत्र के खरोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खपरी (बंजारी) के ग्रामीणों ने 15 सितंबर दिन सोमवार को धरसीवा विधायक अनुज शर्मा जी से सौजन्य भेंट किये। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम खपरी बंजारी के पुराना जर्जर हो चुके। यहां के ग्राम भवन को विवाह,
दशगात्र,छठी,समधी भेंट, गंगा भेंट,बाराती जेवनास,फलदान,लगन, श्रीमद् भागवत कथा,रामायण,श्री रामलीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाचा) इत्यादि। सभी छोटे बड़े कार्यक्रमों के लिए, पूर्ण रूप से सर्वसुविधायुक्त नवीनीकरण निर्माण के लिए जिसमें छोटा रसोई घर, शौचालय, स्नानागार एवं खान-पान व विश्राम कक्ष(सामुदायिक भवन) आदि के साथ निर्माण हेतु विधायक धरसीवां श्री अनुज शर्मा ने लगभग ₹ 15 लाख स्वीकृत किया है।

img 20250916 wa00224304754653239769742 - img 20250916 wa00224304754653239769742

बता दे कि ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने विधायक श्री अनुज शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। वही इस घोषणा से ग्रामीणों मे खुशी की लहर छाई है। वही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस भवन निर्माण के लिए फिर भी हमे बीच-बीच में और एक दो बार जाकर और प्रयास करते रहना पड़ेगा। जीसे यह भवन जल्दी ही बनाया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित होने वालो म ग्राम सभा का अध्यक्ष श्री डेरहा राम यादव, उपाध्यक्ष श्री तिलक राम पाल व श्री यशवंत कन्नौजे,सचिव श्री भागीरथी यदु ,जिसके नेतृत्व में यह भेट संभव हो पाया वे है विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी एवं ग्राम सभा के सदस्य श्री चैन सिंह यदु आदि रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles