Chhattisgarh NewsLatest News

रायपुर में 17 सितम्बर को सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ विषय पर विशाल प्रदर्शनी

रायपुर, 16 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मे सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक यात्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन 17 सितंबर किया जा रहा है। आदि सेवा पर्व के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियाँ और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है।

बता दे कि इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौभाग्य योजना का क्रियान्वयन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सेना का सम्मान और सशक्तिकरण, वन रैंक वन पेंशन योजना, रक्षा निर्यात और सेना को आधुनिक हथियार व तकनीक मुहैया कराने की पहल का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में आतंकवाद एवं माओवादी हिंसा के खिलाफ मोदी सरकार ने दृढ़ नीति, उरी और पुलवामा हमले के बाद निर्णायक सैन्य कार्रवाई और ठोस न्यायिक सुधारों से आतंकवाद के खिलाफ मजबूत पहल को प्रदर्शित किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती मिली है। प्रदर्शनी के माध्यम से गरीबों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जनधन खातों जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन में आए बदलाव, छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद के बारे में जानकारी दी गई है।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणादायक जीवन यात्रा, बचपन, ईमानदारी और साहस की कहानियां भी विशेष रूप से शामिल की गई हैं, जिससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नवचेतना और विकास की भावना को मजबूत करना है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles