
Buisness NewsChhattisgarh News
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 24 तक कर सकते हैं आवेदन
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत बलौदाबाजार अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुकुरदी में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में रिक्त आंगनबड़ी सहायिका के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन 24 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किया गया है।
बता दे कि इस पद के लिए आवेदन पंजीकृत डाक या सीधे कार्यलयीन समय पर जमा किया जा सकता है। वही इस नियुक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी सम्बधित आंगनबाड़ी केंद्र एवं कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार से प्राप्त किया जा सकता है।
ध्यान रहे कही अवसर छुट न जाये। पात्र उम्मीदवार देर न करे। कही मौका हाथ से न निकल जाये।





