All India NewsChhattisgarh News

अब PF की पासबुक के लिए अलग से लॉगिन की जरूरी नहीं

ब्रेकिंग : PF धारी कर्मचारियों के लिए बडी अच्छी बात है किया खाता संचालन आशान

रायपुर : भारत के सभी निजी सरकारी कर्मचारियों के लिए खाता संचालन को और भी आसान बनाते हुए। EPFO द्वारा देश की सभी अपने सदस्यों की सुविधा के लिए एक नया पासबुक लाइट लॉन्च किया गया है। जिसके तहत अब कोई भी EPFO सदस्यों को अब दो अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।जो कि समय लगता था। वह अब नहीं लगेगा।

मिली जानकारी अनुसार अभी तक सदस्यों को PF योगदान, निकासी और लेन-देन को देखने के लिए Passbook Poertel पर ही अलग से लॉगिन करना पड़ता था। जबकि खाते से निकासी के लिए अलग Member portal पर लॉगिन करना होता है।

गौरतलब हो कि नी दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर दिन गुरुवार को देश के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि मौजूदा सदस्यों की सुविधा के लिए अब सरकार नया passbook light (पासबुक लाइट) लॉन्च कर दिया है। जिससे अब किसी भी PF धारी सदस्यों को खाता संचालित करने मे आसानी होगी।

वही आगे कहा कि इससे पहले सदस्यों को दोहरे लॉगिन सिस्टम के जरिए सदस्यों को काफी परेशानियां होती हैं। लेकिन अब EPFO ने पासबुक लाइट लांच कर दिया है। जो सीधे मेंबर पोर्टल पर उपलब्ध है।

ज्ञात हो कि इससे अब नई सुविधा से सदस्य मेंबर पोर्टल पर ही एक सारांशित पासबुक देख सकेगे। जिसमें पीएफ खाते में होने वाले योगदान, निकासी और वर्तमान शेष धनराशि देखी जा सकेगी। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पासबुक पोर्टल पर लोड कम होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles