All India NewsEntertainment News

ब्रेकिंग : महिला ने दिया बीच रोड पर धरना कारण जान उड जायेंगे आपके होश

वडोदरा गुजरात : गुजरात के बड़ोदरा शहर मे एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिसमे वहां के झील के पास महिला ने सड़क पर धरना दे दिया। क्योंकि उस महिला ने पानीपुरी के एक ठेले पर पानीपुरी मांगी। जहां उसमे उसे दो पानीपुरी कम मिलने मात्र से ही नाराज हो गई। जिसके चलते वह महिला दो पानी पुरी के लिए ही उसके विरोध मे प्रदर्शन से पूरा ट्रैफिक थम गया।वडोदरा गुजरात

बता दे कि जानकारी के अनुसार 20 रुपए में 6 पानीपुरी की जगह महिला को सिर्फ 4 पानीपुरी दी गईं, इससे वह नाराज थी। उसने पानीपुरी वाले से बाकी की दो पूरियां देने की जिद की। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई। तो महिला किसी छोटे बच्चे की तरह बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। तभी देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और पूरा रास्ता जाम हो गया।

ज्ञात हो कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। वह रोते-रोते पुलिसकर्मियों से कहने लगी। यह पानीपुरी वाला सबको 6 पूरियां देता है। मुझे दो कम दी हैं। या तो मुझे दो और पूरियां दिलाओ या फिर उसकी दुकान यहां से हटवाओ। उसकी यह ड्रामा घंटों तक चलता रहा। आखिरकार, पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझाकर अपने साथ ले जाने में सफलता मिली। जिसके बाद ही सड़क पर लगा जाम खुल पाया।यह हास्यास्पद घटना से पुरा सडक मे ट्राफिक जाम रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles