
Chhattisgarh News
तुलसी तिल्दा स्कूल में राष्ट्रीय पोषण आहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन महिला बाल विकास विभाग के द्वारा
तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम तुलसी मे आज महिला बाल विकास विभाग परियोजना तिल्दा के शासकीय हाई स्कूल तुलसी नेवरा में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बता दे कि इस कार्यक्रम में बच्चों और वयस्कों में मोटापा से होने वाली समस्याओं और उसके निदान के बारे में बताया गया। जिसमे कहा गया है कि मोटापा कम करने के लिये शक्कर, नमक और तेल का उपयोग कम करने के लिए बताया गया ।

इस कार्यक्रम में स्कुल के प्रिंसिपल श्री सुरेंद्र वर्मा और समस्त शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग परियोजना तिल्दा के परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर, पर्यवेक्षक पार्वती वर्मा, स्मिता परगनिहा , कमलेश लकड़ा, नीतू जायसवाल, गंगोत्री वर्मा, छोटे लाल नार्ज आदि उपस्थित थे।





