Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

दानवीर भामाशाह चौक के पास शराब दुकान खोलने का साहू समाज ने उतरे विरोध में

भाठापारा बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार मे नगर साहू समाज भाटापारा की महत्वपूर्ण बैठक 15 सितंबर, सोमवार शाम को साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक में सम्पन्न हुई। जिसमे बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों ने एक स्वर में दानवीर भामाशाह चौक के समीप शासन द्वारा खोले जा रहे। प्रीमियम वाइन शॉप (शराब भट्ठी) का कड़ा विरोध किया।

बता दे कि नगर साहू समाज भाठापारा के इस बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमे कहां गया वाइन शॉप का स्थान परिवर्तन कराने हेतु शीघ्र ही माननीय कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं माननीय विधायक इन्द्र साव भाटापारा विधानसभा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह शासन द्वारा प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान (वाइन शॉप) भाटापारा नगर के कई महत्वपूर्ण स्थलों के समीप खोली जा रही है। जिन्में मुख्य रूप से भाटापारा का एकमात्र सिटी सेंटर मॉल, नगर के मुख्य शीतला माता मंदिर,भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा के साथ ही शिवलाल मेहता स्कूल, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, गुरुकुल स्कूल मार्ग हैं।

इस अवसर पर समाज जनो का कहना है कि ऐसे धार्मिक, व्यावसायिक और सार्वजनिक स्थलों के पास वाइन शॉप खोले जाने से नगर की सामाजिक व धार्मिक मर्यादा प्रभावित होगी।वही समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया। तो साहू समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर समाज के पक्ष को मजबूती से रखने का संकल्प लिया।

img 20250920 wa00111342501680670320363 - img 20250920 wa00111342501680670320363

इस अवसर पर बैठक में मुख्यरूप से नगर साहू समाज भाटापारा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष कल्याणी साहू, कोषाध्यक्ष तिलक साहू, सह सचिव जीत नारायण साव, अंकेक्षक मुकेश साहू,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमला साहू, छात्रावास प्रभारी नभ नारायण साहू, पार्षद सुभाष वार्ड संध्या साहू, पार्षद नयागंज वार्ड ठाकुरराम साहू,समाजसेवक पिलाराम साहू, लुकु साहू, लखन साहू, लिकेश साहू, लोकचंद साव, पेमिन साहू, राजेश्वरी साहू, निर्मला साहू,कामता साहू आदि उपस्थित रहें।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles