
श्री सीमेंट के श्रमिकों बोनस, वेतन वृद्धि पदोन्नति की मांगो के लिए 04 अक्टूबर से दी हडताल की चेतावनी
बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 सितम्बर 2025: छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर बलौदाबाजार के समीपस्थ ग्राम खपराडीह सुहेला के समीपस्थ संचालित श्री रायपुर सीमेंट के छत्तीसगढ़ श्री सीमेंट मजदूर श्रमिक संघ (इंटक)यूनियन सेम्हराडीह के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने श्री रायपुर सीमेंट प्लांट खपराडीह प्रबंधन को पत्र लिखकर 04 अक्टूबर से टुल डाउन (काम बंद) करने की चेतावनी दी है।जिसमे यहां के यूनियन का यह आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता, जिससे वे आंदोलन करने को मजबूर होते हैं। अब बर्दास्त नहीं किया जा रहा है। क्योंकि कंपनी निरन्तर मुनाफे की ओर अग्रसर है। फिर भी श्रमिको को उनका जायज हक नही दिया जा रहा है।
बता दे कि श्री रायपुर सीमेंट श्रमिक संघ इंटक यूनियन ने बैठक कर सब की सहमती के आधार पर मांगो को लेकर यह हडताल जैसा कदम उठाने को मजबूर है। जिसमे वह अपने निम्न मांगो को रख रहे है। मसलन: 1) वर्ष 2024-25 का बोनस व एक्सग्रेशिया : श्रमिकों को 20% बोनस और एक्सग्रेशिया मिलाकर ₹40,000 भुगतान किया जाए। 2) वेतन वृद्धि (Salary Hike) : स्थायी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की तत्काल घोषणा की जाए। 3) पदोन्नति (Promotion) : ठेका श्रमिकों की पदोन्नति सूची जारी की जाए, जो पिछले समझौते के अनुसार अप्रैल से लागू होनी चाहिए थी। 4) ओवरटाइम भुगतान : अतिरिक्त समय (Overtime) का भुगतान नियमानुसार किया जाए। 5) माइंस कर्मचारियों की विशेष मांग : माइंस में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के लिए प्रति माह ₹25,000 अतिरिक्त वेतन संशोधन और अगले वित्तीय वर्ष में 25% वेतन वृद्धि की मांग।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर जाने क्या कहते है यूनियन के लोग। इंटक यूनियन का कहना है कि वर्ष 2024-25 में कंपनी ने हजार करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस लाभ में श्रमिकों का पसीना और मेहनत शामिल है। इसके बावजूद श्रमिक आज भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। बोनस और एक्सग्रेशिया उनके लिए सिर्फ इनाम नहीं बल्कि पूरे साल की मेहनत का प्रतिफल है।जो हमारा हक है। जिसे हम लेकर रहेंगे। लेकिन इस पर कंपनी कोई विचार नहीं कर रहा है। इस लिए हमे हडताल करने को अग्रसर है।

गौरतलब हो कि श्री रायपुर सीम़ट श्रमिक इंटक यूनियन ने प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया है। जिसमे यूनियन ने दी 4 अक्टूबर से हडताल की चेतावनी। जिस के लिए यूनियन ने प्रबंधन से 30 सितम्बर तक द्विपक्षीय बैठक बुलाकर मांगों पर निर्णय लेने और भुगतान करने का अनुरोध किया है। यूनियन का कहना है कि यदि समय पर निर्णय नहीं हुआ तो 04 अक्टूबर से टुल डाउन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और एच.आर. विभाग की होगी।

अवगत हो कि 4 अक्टूबर से होने वाले श्री रायपुर सीमेंट के श्रमिक संघ इंटक यूनियन के द्वारा दी गई प्रशासन को प्रतिलिपि दे दिया गया है। जिसमे इस पत्र की प्रतिलिपि जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, श्रम पदाधिकारी और सिमगा एसडीओ को भी भेजी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।






